ICC World cup 2023 : आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईसीसी वन डे विश्वकप टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। भारत व PAK का ICC World cup match 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में होगा।
आईसीसी वन डे विश्वकप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। वन डे विश्वकप टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में होगा। आईसीसी वन डे विश्वकप 2023 पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। दोनों टीमें 2019 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने यहीं भिड़ी थीं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच दोनों टीमें खेलेंगी। भारत का पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ड्रॉफ्ट शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय टीम 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी
आईसीसी वन डे विश्वकप 2023 में कुल दस टीम भाग लेंगी। जिसमें आठ टीमें पहले इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई हो चुकी हैं। बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जाएगा। जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीम भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में मैच खेलेंगी। शुरुआती दो विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम इस विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है। श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के मुख्य दौर में खेलने की संभावना अधिक है। नौ जुलाई को विश्व में शामिल होने वाली बाकी दो टीमों का फैसला हो जाएगा।
विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन आधार पर क्रिकेट मैच खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीम Semifinal में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें Final में भिडे़ंगी। विश्व कप 2023 के मुकाबले भारत के 12 शहरों पर खेले जाएंगे। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, तिरुवंतपुरम, गुवाहाटी, कोलकाता और हिमाचल के धर्मशाला में खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि आईसीसी विश्व कप 2023 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगाा
