India vs New Zealand World Cup 2023 Playing 11: आज धर्मशाला में भारत और न्यूजीैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 टूर्नामेंट का महामुकाबला हो रहा है। अभी तक दोनों ही टीमें अपराजेय हैं। ऐसे में मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। हार्दिक की चोट के चलते भारतीय टीम में बदलाव होना आज भी तय है। देखने वाली बात है कि हार्दिक के स्थान पर उनकी जगह शमी या अश्विन में से किसकों मौका मिलता है। शार्दुल ठाकुर टीम में रहते हैं या उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जाएगा।
यही दो टीमें ऐसी हैं, जो कोई मैच नहीं हारी
हार्दिक पांड्या की चोट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया का संतुलन बिगाड़ दिया है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का पांचवां मैच न्यूजीलैंड के साथ आज धर्मशाला में है। दोनों टीमें चार-चार मैच खेल चुकी हैं। दोनों टीमें अपने अब तक के सभी मुकाबले जीत चुकी हैं। यही दो टीमें ऐसी हैं, जो कोई मैच नहीं हारी हैं। आज रविवार को होने वाले मुकाबले के बाद सिर्फ एक टीम ऐसी होगी, जो अपने सभी मैच जीती होगी। वही टीम अंक तालिका में ऊपर होगी। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें शानदार फार्म में हैं। लेकिन दोनों टीमें खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या को चोट है।
आज मैच से पहले कम से कम दो बदलाव करने होंगे
भारतीय टीम को आज मैच से पहले कम से कम दो बदलाव करने होंगे। हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को मौका दिए जाने की संभावना है। ऐसे में वह फिनिशर का रोल निभाएंगे। जो अब तक हार्दिक निभा रहे थे। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर के स्थान पर मोहम्मद शमी को शामिल करने की उम्मीद है। जो पूरे 10 ओवर कर सकते हैं। इस स्थिति में भारत के पास जडेजा के अलावा छह बेहतरीन बल्लेबाज होंगे। गेंदबाजी में जडेजा-कुलदीप के रूप में दो अच्छे स्पिनर और शमी, सिराज, बुमराह के रूप में तीन तेज गेंदबाज होंगे। हालांकि, इस स्थिति में भारत के पास गेंदबाजी के छठे विकल्प रोहित-कोहली या श्रेयस हो सकते हैं। अगर कोई गेंदबाज मैच के दौरान चोटिल होगा तो टीम इंडिया मुश्किल में फंस सकती है।
न्यूजीलैंड के लिए परेशानी उनके कप्तान केन विलियम्सन की चोट है। विलियम्सन आईपीएल 2023 में घायल हुए थे। इस चोट के कारण न्हें सर्जरी करानी पड़ी। वह विश्व कप के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वापसी करते हुए उन्होंने अर्धशतक लगाया। लेकिन इसी मैच में फिर से चोटिल होकर पवेलियन लौट गए। वह फिर से लंबे समय के लिए बाहर हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि उनकी जगह टीम में शामिल किए रचिन रवींद्र शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। कीवी टीम अपने नियमित कप्तान के बिना ड़ी टीमों को हराने में सफल रही है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।
