Site icon Buziness Bytes Hindi

ICC ने तीसरे टेस्ट में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को ‘औसत करार दिया


ICC ने तीसरे टेस्ट में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को ‘औसत करार दिया

नई दिल्ली: ICC ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे तीसरे टेस्ट मैच की पिच को ‘औसत करार दिया है, आईसीसी के द्वारा फैसला लिए जाने के बाद नरेंद्र मोदी की पिच पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा और साथ ही नकरात्मक अंक भी नहीं मिलेंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को क्रीज पर बल्लेबाजी करने में परेशानी आई थी. हालांकि भारत ने डे-नाइट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को केवल दूसरे ही दिन हरा दिया था. इंग्लैंड पहली पारी में 112 और दूसरी पारी में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. इंग्लैंड को मिली बुरी हार के बाद इंग्लैंड पूर्व दिग्गज क्रीज के खराब बर्ताव को इसका दोषी मान रहे थे. कई पूर्व इंग्लिश क्रिकेटरों ने क्रीज को लेकर आईसीसी से इसकी शिकायत करने की भी बात कही थी.

Exit mobile version