बेयरस्टो को गाली देने पर इस आयरिश खिलाडी को ICC ने लगाईं फटकार

स्पोर्ट्सबेयरस्टो को गाली देने पर इस आयरिश खिलाडी को ICC ने लगाईं...

Date:


बेयरस्टो को गाली देने पर इस आयरिश खिलाडी को ICC ने लगाईं फटकार

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच से पहले आयरलैंड क्रिकेट को झटका लगा है। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये दूसरे वनडे मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाने के साथ-साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

उल्लेखनीय है कि दूसरे मैच के दौरान जोश लिटिल ने इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट कर के उनके खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके चलते लिटिल पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का आरोप है।

इस नियम के तहत खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच में गलत भाषा, भद्दे इशारे जो किसी को आक्रामक रवैये के लिए उकसा सकते हैं, करना शामिल है।

जोश लिटिल ने भी इस मामले को लेकर अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है और साथ ही मैच रैफरी फिल व्हाइटकेस की ओर से दी गई सजा को भी मान लिया है। जोश लिटिल के ऐसा करने के चलते उन्हें अब किसी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच साउथैम्पटन में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 2-0 की शानदार बढ़त बना ली है। दोनों के बीच सीरीज का आखिरी मैच सोमवार 3 अगस्त को खेला जायेगा। इस सीरीज के दौरान आयरलैंड के लिये डेब्यू करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी कैम्फर ने काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पहले दोनों मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली और इंग्लैंड के खिलाफ विकेट भी हासिल किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related