Site icon Buziness Bytes Hindi

ICC ने ढाई घंटे के लिए भारत को बनाया टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन

icc

सुबह खबर आई की ICC रैंकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर पहुँच गयी. खबर मिलते है न्यूज़ वेबसाइट, न्यूज़ चैनल्स और सोशल मीडिया पर जमकर ख़बरें चलने लगी कि भारत तो अब दो दो फॉर्मेट में टॉप रैंकिंग पर पहुंच गया है बस अब ODI में टॉप रैंक मिलना बाकी है। लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह ख़ुशी सिर्फ ढाई घंटे तक ही रही और दोपहर में टीम इंडिया फिर से दुसरे नंबर पर वापस आ गयी और फैंस की सारी खुशियां काफूर हो गयीं।

तकनीकी गड़बड़ी से हुआ ऐसा

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि ढाई घंटे में किसी टीम की टेस्ट रैंकिंग बदल जाय, ढाई घंटे में तो कोई टेस्ट मैच नहीं खेला जा सकता कि जिसका परिणाम इतनी तेज़ी से रैंकिंग में बदलाव कर दे, टेस्ट क्या टी 20 भी ढाई घंटे में ख़त्म होना मुश्किल है. तो भाई लोगो दरअसल यह सारा उलटफेर तकनीकी गड़बड़ी से हुआ जो पहले नंबर की टीम जहाँ पर ऑस्ट्रेलिया थी वहां पर भारत पहुँच गयी और भारत की जगह ऑस्ट्रेलिया को पहुंचा दिया गया. दरअसल आज सुबह की रैंकिंग देखकर लोगों का दिमाग़ इसलिए भी चकरा गया क्योंकि पॉइंट्स के हिसाब से ऑस्ट्रलिया और भारत में बहुत ज़्यादा अंतर है. कल तक ऑस्ट्रेलिया के रेटिंग पॉइंट 126 थे जबकि भारत के 115. तो अचानक इतना बड़ा हेरफेर कैसे हो गया.

ऑस्ट्रेलिया को ढाई घंटे बाद मिला नंबर एक का मुकाम

दरअसल सुबह जब रैंकिंग जारी की गयी तब ऑस्ट्रेलिया के रेटिंग पॉइंट 111 दिख रहे थे और भारत के 115 जिसकी वजह से भारत नंबर एक पर नज़र आ रहा था, दरअसल गड़बड़ी ऑस्ट्रेलिया के रेटिंग पॉइंट में हुई और वो 126 से 111 दिखने लगे. बहरहाल लगभग ढाई घंटे तक भारत रैंकिंग में पहले नंबर पर रहा. बाद में गलती को सही किया गया और ऑस्ट्रेलिया को फिर से नंबर एक स्थान पर बिठाया गया. चलिए ICC की इस तकनीकी गलती से कुछ देर के लिए ही सही, भारतीय क्रिकेट फैंस को ख़ुशी तो मिली।

Exit mobile version