Site icon Buziness Bytes Hindi

स्लो ओवर रेट पर ICC ने काटी टीम इंडिया की 20 फीसदी मैच फीस


स्लो ओवर रेट पर ICC ने काटी टीम इंडिया की 20 फीसदी मैच फीस

नई दिल्ली : दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में रविवार को खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम को पहले मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में उसने विराट कोहली (73) और इशान किशन (56) के दम पर जबरदस्त वापसी की और जीत दिलाई। हालांकि जीत के बावजूद भारतीय टीम को दूसरे मैच से बुरी खबर का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को क्रिकबज ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था जिसकी वजह से आईसीसी ने उस पर 20 फीसदी जुर्माना लगाया है।

गौरतलब है कि आईसीसी के नियम के अनुसार स्लो ओवर रेट के तहत टीम ने जितने ओवर कम फेंके होते हैं उनको प्रति ओवर 20 फीसदी के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। उल्लेखनीय है कि सीरीज के सभी टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं।

Exit mobile version