Site icon Buziness Bytes Hindi

इब्राहिम को ऋतिक जैसा धमाका करना चाहिए: सैफ अली खान


इब्राहिम को ऋतिक जैसा धमाका करना चाहिए: सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं, जो खूब वायरल होती हैं। आखिरी बार जब इब्राहिम अली खान ने अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, तब तो उन्हें लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव तक भेज डाले थे और वो तस्वीरें जमकर शेयर हुई थीं। इब्राहिम अली खान की ऐसी लोकप्रियता से सभी को खुशी हुई लेकिन पापा सैफ अली खान का इस बारे में कुछ और ही सोचना है। सैफ अली खान का मानना है कि इब्राहिम अली खान को सोशल मीडिया से कुछ दिन दूर रहना चाहिए और सीधे बड़ी स्क्रीन पर धमाका करना चाहिए जैसे ऋतिक रोशन ने किया था।

सैफ अली खान ने एक अखबार से बात करते हुए कहा है, ‘ऋतिक रोशन की तरह इब्राहिम को सीधे बड़ा धमाका करना चाहिए। मुझे पता है, जब वो बॉलीवुड में आएगा तब लोग उसकी तुलना मुझसे करेंगे। वो इस चीज से भाग नहीं सकता है। वो इन दिनों बड़ा हो रहा है और मुझे उम्मीद है कि उसका अपना व्यक्तित्व होगा, जो लोगों को पसंद आएगा। उसे अपना वो साइड बचाकर रखना चाहिए।’

इब्राहिम अली खान के करियर के बारे में सैफ अली खान कई बार बात कर चुके हैं। सैफ अली खान ने साफ कर दिया है कि उनका बड़ा बेटा इब्राहिम अली खान एक्टर ही बनना चाहता है, जिसके लिए वो तैयारी भी कर रहा है। इब्राहिम अली खान का डेब्यू कब होगा और कैसी फिल्म से होगा, यह अभी साफ नहीं है।

सैफ अली खान जल्द ही अपनी बायोग्राफी रिलीज करने वाले हैं, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है, ‘मैं इसमें सच कहूंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं किसी को दुख पहुंचाए बिना अपनी बात कहूं। मैं अपने लाइफ एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर करने के लिए एक्साइटिड हूं।’

Exit mobile version