Site icon Buziness Bytes Hindi

इयान चैपल ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत को बताया जीत का प्रबल दावेदार


इयान चैपल ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत को बताया जीत का प्रबल दावेदार

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर न सिर्फ फैन्स बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्टस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से सीरीज में हराया है तो वहीं पर इंग्लैंड ने भी श्रीलंका की टीम को 2-0 से धूल चटाने का काम किया है। ऐसे में 4 मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी से भारत की गेंदबाजी का मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने इस बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है और बताया है कि कौन सी टीम इस सीरीज पर अपना कब्जा जमा पाने में सफल रहेगी।

चैपल का मानना है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर धूल चटाने के बाद भारतीय खेमे का आत्म-विश्वास काफी ऊंचा होगा, इतना ही नहीं भारतीय टीम के पास घरेलू परिस्थितियों के अलावा शानदार बॉलिंग और बैटिंग अटैक भी है जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उसे जीत का प्रबल दावेदार बनाता है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो में लिखे अपने एक कॉलम में चैपलने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए लिखा,’इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम जीत का प्रबल दावेदार रहने वाला है। भारतीय टीम ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया को तमाम मुश्किलों के बावजूद हराने का काम किया वह उनके आत्म-विश्वास को दर्शाता है और टीम में विराट कोहली की वापसी के बाद यह टीम और खतरनाक बन जाती है। वहीं टीम में आर अश्विन, हार्दिक पांड्या और इशांत शर्मा की वापसी से भारत को हराना मुश्किल ही नामुमकिन नजर आता है।’

Exit mobile version