Site icon Buziness Bytes Hindi

इयान बॉथम ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी को बताया कचरा


इयान बॉथम ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी को बताया कचरा

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट ने ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि बोर्ड इस बार यह लगती नहीं दोहरायेगा। वहीं दुनिया के मशहूरतरीन हरफनमौला खिलाड़ी और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयान बॉथम ने भी ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए सरासर कचरा बताया है।

अखबार डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में बॉथम ने लिखा,’मुझे लगता है कि रोटेश पॉलिसी हमारी सबसे बड़ी गलती है, जिसके चलते हम सीरीज के दौरान सही खिलाड़ियों का चयन करने में नाकाम हो रहे हैं। ईसीबी की यह नीति सिर्फ कचरा है। जब मैं क्रिकेट खेलता था अगर यह नीति उस वक्त होती और कोई मुझसे मेरे अच्छे प्रदर्शन के बावजूद आकर कहता कि अब तुम आराम करो तो यह मुझे कभी भी पसंद नहीं आता। और वैसे भी उस नीति का क्या फायदा जिसके चलते आप अपनी बेस्ट टीम नहीं खिला सकते और मैच हार रहे हों।’

बॉथम से पहले जो रूट ने भी रोटेशन पॉलिसी पर बात करते हुए कहा था कि समय आ गया है कि इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज और एशेज में जीत हासिल करनी है तो आराम और रोटेशन को पीछे छोड़ना होगा। मुझे उम्मीद है कि इन दोनों टीमों के खिलाफ अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरेंगे।

Exit mobile version