काश की हम बैटिंग पॉवरप्ले को भूल पाते, CSK से हार के बाद बोले शाहरुख़

स्पोर्ट्सकाश की हम बैटिंग पॉवरप्ले को भूल पाते, CSK से हार के...

Date:


काश की हम बैटिंग पॉवरप्ले को भूल पाते, CSK से हार के बाद बोले शाहरुख़

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने महज 31 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक और पैट कमिंस ने तूफानी पारी खेलकर केकेआर की मैच में वापसी कराई। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद टीम के सह मालिक शाहरुख खान ने उनकी तारीफ की है।

शाहरुख खान ने ट्वीट करके टीम को शानदार प्रदर्शन की बधाई देते हुए टीम की तारीफ की। शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, ये होता, वो होता, ये होना चाहिए था को आज की रात पीछे छोड़िए, मुझे लगता है कि केकेआर की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। काश की हम बैटिंग पॉवरप्ले को भूल पाते। शाहरुख ने आंद्रे रसल, पैट कमिंस, दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए लिखा, आप लोगों ने बेहतरीन पारी खेली, आपको इसे अपनी आदत बनाना होगा, हम जल्द ही वापसी करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...