Site icon Buziness Bytes Hindi

Film Shiddat: ‘शिद्दत’ से मिला प्यार कभी नहीं भूलूंगा


Film Shiddat: ‘शिद्दत’ से मिला प्यार कभी नहीं भूलूंगा

Zeba Hasan

कहते हैं मेहनत और किस्मत जब रंग लाती है तो तकदीर बदलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही हुआ है सनी कौशल के साथ। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म गोल्ड में हिम्मत के रूप में दिल जीतने के बाद, सनी कौशल (Sunny Kaushal) को कबीर खान द्वारा निर्देशित द फॉरगॉटन आर्मी में यादगार अभिनय के लिए दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। इस वेब सीरीज के बाद सनी की हाल में रिलीज हुई फिल्म शिद्दत( Flim Shiddat) की सफलता से एक बार फिर से बीटाउन की चर्चा में हैं। शिद्दत की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सनी एक बेहतरीन ऐक्टर हैं और वह किसी भी किरदार को पर्दे पर जीवंत कर सकते हैं। यही वजह है कि इस साल सनी भी सनी कई बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स के साथ परदे पर चमकने के लिए तैयार हैं।

Read also: सैयामी खेर, सनी कौशल दिल लौटा दो गाने में आएंगे नजर

‘जग्गी’ एक खास अनुभव है

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) में दाखिला लिया, लेकिन हिंदी सिनेमा को अपनी मंजिल मानने वाले सनी ने पढाई छोड़ कर बॉलिवुड में कदम रखा। इस फील्ड में अपने करियर की शुरुआत सनी ने एक्टिंग से नहीं बल्कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट की। फिल्म माई फ्रेंड पिंटो और गुंडे में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके सनी कहते हैं कि मैं ‘शिद्दत’ के लिए मिले लोगों की मोहब्बत के बहुत आभारी हूं और इस प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं। जग्गी जैसे किरदार को पर्दे पर निभाना मेरे लिए एक खास अनुभव था। एक विशेष अनुभव था और मुझे खुशी है कि यह किरदार दर्शकों के साथ हमेशा रहेगा। सनी ने बॉलिवुड में अपनी ऐक्टिंग की शरुआत 2016 में आई फिल्म सन शाइन म्यूजिक टुअर एंड ट्रैवल्स् से की थी। इसके बाद डांस बेस्ड फिल्म भंगड़ा पा ले भी की।

Read also: कैटरीना, विक्की, सनी ने इसाबेल कैफ का जन्मदिन वर्चुअली मनाया

झोली में हैं कई दिलचस्प फिल्में

बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके विक्की कौशल के भाई सनी कौशल कहते हैं कि मैं खुद को लकी मानता हूं कि इस साल मुझे कुछ अद्भुत और प्रतिभाशाली लोगों के साथ कुछ खास फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है। निखिल भट्ट द्वारा निर्देशित, नुसरत भरुचा और विजय वर्मा के साथ ‘हुड़दंग’ फिल्म कर रहा हूं। इसकी कहानी प्रयागराज में स्थापित 90के दशक के, मंडल आयोग की पृष्ठभूमि के खिलाफ की है साथ ही यह एक प्रेम कहानी भी है। इसके अलावा सनी की झोली में इस साल एक और प्रोजेक्ट जान्हवी कपूर के साथ ‘मिल्ली’ है जिसका निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है, जिन्होंने मलयालम में मूल हेलेन का निर्देशन किया था। इतना ही नहीं सनी यामी गौतम के साथ अमर कौशिक की ‘चोर निकल के भागा; में भी नजर आएंगे। इनके अलावा सनी की बॉलीवुड के कुछ प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर बात भी चल रही है।

Exit mobile version