Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी के कोने-कोेने में जाकर ‘इनको’ वोट न देने की करूंगा अपीलः राकेश टिकैत


यूपी के कोने-कोेने में जाकर ‘इनको’ वोट न देने की करूंगा अपीलः राकेश टिकैत

इशारों में भाजपा को वोट न देने की अपील कर गये भाकियू प्रवक्ता

मेरठ। नये कृषि कानून को लागू करने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के अगुवा बने राकेश टिकैत ने आज किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वह यूपी के कोने-कोने में जाकर ‘इनको’ वोट न देने की अपील करेेेंगे। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में इशारों-इशारों में बीजेपी को वोट न देने की अपील करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, चाहे जिसको वोट दो मगर ‘इनको’ बिल्कुल वोट न देना।

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर कृषि कानून के विरोध में पिछले 25 दिन से धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को आज संबोधित करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर आंदोलन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे और एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनेगा तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

भाजपा के खिलाफ मुखर राकेश टिकैत ने साफ तौर पर भाजपा का नाम तो नहीं लिया मगर वह कह बैठे की वो जनता से अपील करेंगे कि वो इनको (बीजेपी) को वोट न दे। जिसको चाहे उसको वोट दे लो लेकिन इनको वोट न दो। टिकैत ने कहा कि 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सरकार को किसान सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री कह रहे हैं बात कर लीजिए लेकिन कानून वापस नहीं होंगे यह गुंडागर्दी है। राकेश टिकैत ने मेरठ के एक अस्पताल पर प्रशासनिक कार्रवाई न होने पर अस्पताल को बंद करवाने की चेतावनी भी दी।

Exit mobile version