Site icon Buziness Bytes Hindi

मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं: कंगना रनौत


मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं: कंगना रनौत

बड़बोली अभिनेत्री कंगना रनौत का इस समय फिर से उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो कि उन्होने एक कॉग्रेस नेता को जवाब देते हुए लिखा है। पूर्व पीएचई मंत्री और मुलताई से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना रनौत को नाचने गाने वाली कहा था। इसके बाद से ये मामला काफी चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने जवाब देते हुए लिखा है कि..

ये मूर्ख कौन है मैं नहीं जानती हूं। ‘इसको शायद ये पता नहीं है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं। मै एकलौती अभिनेत्री हूं जिसने आइटम नंबर्स करने के लिए मना किया है। कई बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। इसकी वजह से पूरा ‘बालिवूडिया गैंग’ मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गई हैं। मैं राजपूत महिला हूं, कमर नहीं हिलाती हूं। मैं हड्डियां तोड़ती हूं।’

कंगना का ये बयान काफी चर्चा में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत मणिकर्णिका रिटर्न्स, थलाइवी, तेजस, और अयोध्या पर आने वाली फिल्म समेत कई प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं।

इस फिल्म में वो काफी तगड़ा एक्शन करती हुईं नजर आने वाली हैं जो कि उनके फैंस के लिए काफी नया साबित होने वाला है।

Exit mobile version