Site icon Buziness Bytes Hindi

लैपटाॅप चलाना नहीं आता इसलिए टैबलेट दे रहे हैं बाबा…


लैपटाॅप चलाना नहीं आता इसलिए टैबलेट दे रहे हैं बाबा…

आजमगढ़। लोकतंत्र को खत्म करने वाली भाजपा की सरकार को हटाने के लिये सभी के एकजुट होना पड़ेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल व अपना दल से गठबंधन करने वाली सपा छोटे दलों को भी अपने साथ जोड़ रही है। अनेक रंगों को लेकर गठबंधन कर रही सपा का गुलदस्ता पूरा बनकर तैयार हो गया है। चाचा शिवपाल के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, कोई भी भाजपा में नहीं जाना चाहता। सपा की ओर से शिवपाल यादव का पूरा सम्मान किया जायेगा।

आजमगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में नाकार भाजपा जनता का ध्यान भटका रही है। अखिलेश ने कहा कि आज महंगाई बड़ा सवाल बनकर खड़ी है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ने से हर चीज महंगी हो रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा को लैपटाॅप चलाना नहीं आता है। इसलिये वह टैबलेट बांट रहे हैं।

Read also: मिशन यूपी पर अमित शाह – वाराणसी में बनाएंगे रणनीति और आजमगढ़ में घेरेंगे अखिलेश यादव को

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने आजमगढ़ की हवाई-पट्टी का निर्माण कराया। सपा सरकार पर केंद्र के प्रोजक्ट रोकने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र का कोई प्रोजक्ट नहीं रोका बल्कि हर प्रोजक्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया है।

Read also: कीमतों को कम करने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी : अखिलेश

भाजपा सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों को गलत फैसला बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कानून वापस लिये जाने के बाद भी किसान भाजपा से जुड़ने वाले नहीं हैं। किसान भाजपा नेताओं को जगह-जगह पर किसान भाजपा नेताओं को घेर रहे हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Exit mobile version