Site icon Buziness Bytes Hindi

हर दिन अपने आप को सेलीब्रेट करती हूं- वर्तिका सिंह


हर दिन अपने आप को सेलीब्रेट करती हूं- वर्तिका सिंह

Zeba Hasan

अपनी खूबसूरती और हाजिर जवाबी से कई लड़कियों को पीछे छोड़कर मिस दीवा 2019 का ताज अपने नाम करने वाली वर्तिका सिंह (Vartika Singh) ने कभी नहीं सोचा था कि वह किसी ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लेंगी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वर्तिका ने ना सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि खिताब भी जीता। साइंटिस्ट पिता और स्कूल प्रिंसिपल मां की बेटी, लखनऊ से तालुक रखने वाली वर्तिका ने ना सिर्फ ब्यूटी वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाई बल्कि समाजिक कार्यों में उनकी भागीदार भी कम नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक द्वारा आयोजित एक स्वास्थ्य से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट में टेक्निकल एडवाइजर के रूप में भी काम किया ह। जल्द ही वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। मिहला दिवस के मौके पर वर्तिका से की हमने यह खास बातचीत।

Read also: माधुरी दीक्षित, नीना गुप्ता ने महिलाओं के लिए मनोरंजन के विकास पर की बात

जज्बा है तो कुछ नामुमकिन नहीं

हर लड़की अपने आप में खूबसूरत होती है और हर लड़की को खुद पर नाज करना चाहिए। जहां तक मेरा सवाल है मैं तो हर दिन अपने आप को सेलीब्रेट करती हूं। मैंने जो भी अचीव किया है उसे सेलीब्रेट करती हूं। जहां तक सवाल मॉडलिंग में आने के लिए जद्दोजहद का है तो कई बाद सिचुएशन ऐसी होती हैं जो आपके फेवर में नहीं होती। कभी पैरंट्स फेवर में नहीं होते तो कभी दूसरे रिश्तेदार। लेकिन अन फेवर सिचुएशन को भी अपने फेवर में खुद ही लाना होगा। अगर आपके अंदर जज्बा है तो यह नामुमकिन नहीं है। मेरी फैमिली में भी कोई इंजीनियर है, कोई साइंटिस्ट तो कोई सीए लेकिन मैं मॉडलिंग में पहुंच गई।

कई बार टैलेंट को पहचानते नहीं हैं

मैंने नहीं सोचा था कि मैं किसी ब्यूटी पैजेंट (Beauty Pageant) में जाऊंगी। कई बार खुद के टैलेंट को भी आप नहीं पहचसान पाते हैं। और मेरे साथ भी वैसा ही था। लेकिन जब मुझे मौका मिला तो और मुझे लगा कि हां मैं कर रसकती हूं तो फिर मैंने खुद को साबित करने के लिए पूरी मेहनत की। मुझे लगता है कि अगर एक मौका मिलता है तो उस मौके को अपॉरचुनिटी में बदलना आपके हाथ में ही होता है। किसी भी शिखर तक पहुंचने के लिए ईमानदारी से मेहनत करना जरूरी होता है। और शिद्दत से किए गए काम में कामयाबी तो मिलती ही है।

Read also: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, राष्ट्रपति 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे

खुद को भी देती हूं क्रेडिट

आज मैं जो भी हूं जाहिर है उसका श्रेय मेरे पैरंट्स को जाता है। उन्होंने मुझे इतनी अच्छी लाइफ दी, हर कदम पर साथ दिया। लेकिन मैं खुद को भी क्रेडिट देती हूं। क्योंकि मैंने मेहनत खुद से की है। आपके काम आपकी फैमिली नहीं कर सकती वह तो आपको खुद ही करना होगा। जहां तक सवाल फिल्मों का है तो मुझे खुशी होगी फिल्मों में काम करके लेकिन मैं खुद को किसी एक दायरे में नहीं बांधना चाहती हूं। मैं ऐक्टिंग के साथ अपने समाजिक कार्य भी साथ साथ करती ही रहूंगी। वैसे इस साल मैं यह न्यूज जल्द ही दूंगी। बात चल रही है और जल्द ही सबकुछ फाइनल हो जाएगा।

Exit mobile version