Site icon Buziness Bytes Hindi

“मैं आतंकवादी और भ्रष्टाचारी हूं तो मुझको गिरफ्तार करके दिखाओ”, मैं तो जनता का लाडला हूं

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी पर ट्वीट कर हमला बोला। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। इस बारे में आज मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब के पहले पीएम बोले- केजरीवाल आतंकवादी है। गृह मंत्रालय ने जांच बैठा दी। क्या हुआ उसका कुछ पता नहीं ? अब गुजरात और दिल्ली में एमसीडी चुनाव के पहले कहा जा रहा हैं केजरीवाल भ्रष्ट है। अरे, केजरीवाल अगर आतंकवादी या भ्रष्ट है तो उसको गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट।केजरीवाल तो जनता का लाडला है। इस से बीजेपी को तकलीफ़ हो रही है।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को भारतीय जनता पार्टी की प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रही है। वहीं, केजरीवाल भाजपा को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

पंजाब के पहले PM बोले – “केजरीवाल आतंकवादी है। HM ने जाँच बिठा दी। क्या हुआ उसका?””

“अब गुजरात/MCD के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है”,
अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना?”
“केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट।केजरीवाल जनता का लाड़ला है। इस से बीजेपी को तकलीफ़ है”।

Exit mobile version