Site icon Buziness Bytes Hindi

मैं कंगना जितनी बहादुर नहीं, नेपोटिज़्म पर सिमी ग्रेवाल ने रखी अपनी बात


मैं कंगना जितनी बहादुर नहीं, नेपोटिज़्म पर सिमी ग्रेवाल ने रखी अपनी बात

बॉलीवुड में नेपोट‍िज्म पर अब सिमी ग्रेवाल ने अपनी बात रखी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह उनके करियर को भी कुछ लोग मिलकर बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे। सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। सिमी के इन ट्वीट्स पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

कंगना की तारीफ करते हुए सिमी ने ट्विटर पर एक्ट्रेस को लेकर कई ट्वीट किए। सिमी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं कंगना की तारीफ करती हूं जो मुझसे ज्यादा बोल्ड और बहादुर हैं। केवल मैं जानती हूं एक ‘ताकतवर’ आदमी ने कैसे मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी। मैं खामोश रही। क्योंकि मैं उतनी बहादुर नहीं हूं… निराश हूं लेकिन कंगना को देखकर राहत मिलती है।’

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए सिमी ने आगे लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि कंगना का इंटरव्यू देखकर आपको कैसा महसूस हुआ लेकिन इसने मुझे काफी निराश कर दिया। मैं परेशान हूं यह जानकर कि सुशांत सिंह राजपूत ने क्या-क्या सहा और बहुत से ‘आउडसाइडर्स’ बॉलीवुड में झेलते हैं। यह बदलना चाहिए। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या ने वहां जागरुकता पैदा की। इसी तरह शायद सुशांत सिंह राजपूत का निधन भी बॉलीवुड में बदलाव लाए।’

Exit mobile version