- एनसीबी के जोनल डायरेक्टर नेे कोर्ट में कहा, मेरी बहन और मर चुकी मां को भी नहीं छोड़ा
मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में कार्रवाई करने वाले एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में पेश होकर कहा कि उन्हें और उनकी बहन व स्वर्गवासी मां को निशाना बनाया जा रहा है। कोर्ट में दिये एफिडेविट में वानखेडे़ ने किसी भी जांच के लिये तैयार होने की बात कही। उन्होंने पंच के परिवार और उनकी जानकारी साझा किये जाने से उनको खतरा होने की बात कही।
Read also: आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच कोई ड्रग्स चैट नहीं मिली : एनसीबी सूत्र
गौरतलब है कि क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में रिहा करने के लिए 25 करोड़ रुपए की डील करने का आरोप लगाया गया है। इस गंभीर आरोपों की इंटरनल विजिलेंस जांच खुद एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और एजेंसी के चीफ विजिलेंस आॅफिसर ज्ञानेश्वर सिंह कर रहे हैं।
Read also: लॉकडाउन के दौरान मालदीव-दुबई में क्या कर रहे थे एनसीबी प्रमुख : राकांपा मंत्री
नवाब मलिक ने किये वानखेडे़ की जाति/धर्म पर सवाल
आर्यन ड्रग्स केस में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नवाब मलिक ने अब वानखेड़े की जाति और धर्म पर सवाल उठाये हैं नवाब मलिक का आरोप है कि वानखेड़े ने अपनी जाति और धर्म सभी से छुपाई है। नवाब मलिक ने सोशल मीडिया पर समीर वानखेड़े का जन्म प्रमाणपत्र पोस्ट किया है जिसके अनुसार समीर की माता मुस्लिम थीं। नवाब मलिक ने इस तस्वीर के साथ समीर दाऊद वानखेड़े नाम भी लिखा। नवाब मलिक दरअसल यह साबित करना चाहते हैं कि वानखेड़े मुस्लिम हैं और उन्होंने अपनी जाति धर्म हिंदू बताई है।
नवाब मलिक द्वारा उनका जन्म प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद समीर वानखेड़े ने एक प्रेस रिलिज जारी कर खुद को बहु धार्मिक परिवार बताया है। वानखेड़े ने लिखा है कि मेरे पिता ज्ञानदेव कचरूजी वानखेड़े एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। मेरे पिता हिंदू हैं और मेरी दिवंगत मां जहीदा मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। समीर वानखेड़े ने कहा कि मैं एक धर्मनिरपेक्ष परिवार, भारतीय परंपराओं को मानने वाले परिवार से ताल्लुक रखता हूं। अपनी पहली पत्नी का जिक्र करते हुए समीर वानखेड़े ने बताया कि 2006 में उन्होंने एक मुस्लिम महिला डाॅ. शबाना कुरैशी से शादी की थी। वर्ष 2016 में हम दोनों ने तलाक ले लिया। 2017 में मैने क्रांति दीनानाथ रेडकर से शादी की थी।

