संभल। जिले के चंदौसी में मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले बीजेपी नेत्री दर्जा राज्य मंत्री और दलित साध्वी को गुस्सा आया है यही नहीं उनकी आंखों से आंसू भी छलके साध्वी ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे दलित हैं इस लिए उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया। साध्वी गीता एससी एसटी आयोग की सदस्य हैं।
Read also: पहले चरण का मतदान : बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
सीएम की सभा से पूर्व दलित नेत्री के गुस्सा उनको मंच पर न बुलाने की वजह से हैं। साध्वी गीता प्रधान का आरोप है कि मंच पर जगह थी वे दर्जा मंत्री हैं सीएम ने उन्हें दो बार दर्जा मंत्री बनाया है पार्टी को वे लगातार काम कर रही हैं लेकिन स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें मंच पर नहीं बैठाया संगठन के लिए उनसे चंदा लिया जाता है वे यूपी की अकेली वाल्मीकि मंत्री हैं दलित होने की वजह से उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया।

