मैं हूं भाजपा सांसद इसलिये ईडी नहीं डालेगी छापा …

फीचर्डमैं हूं भाजपा सांसद इसलिये ईडी नहीं डालेगी छापा …

Date:


मैं हूं भाजपा सांसद इसलिये ईडी नहीं डालेगी छापा …

  • भाजपा सांसद संजय पाटिल के विवादित बयान से पार्टी मुश्किल में

मुंबई। अब एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने रविवार को कहा था कि बाॅलीवुड अभिनेता शाहरुख खान यदि बीजेपी में शामिल हो जायें तो ड्रग्स को चीनी मान लिया जायेगा। उन्होंने भाजपा पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। अब भाजपा सांसद संजय पाटिल ने खुलेआम कहा कि वो भाजपा सांसद हैं इसलिये ईडी उनपर छापा नहीं डालेगी। संजय पाटिल के इस बयान ने भाजपा को परेशानी में डाल दिया जो पहले से ही जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों का सामना कर रही है।

Read also: अनिल देशमुख मामला : सीबीआई ने महाराष्ट्र में 12 जगहों पर की छापेमारी

महाराष्ट्र के सांगली में एक माॅल का उद्घाटन करने पहुंच भाजपा सांसद संजय पाटिल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, दिखावा करने के लिये हमने कितना कर्ज ले रखा है यह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने देख लिया तो वह हैरान हो जायेगी। बेखौफ भाजपा सांसद ने यहां तक कहा कि यदि उनकी बातों को रिकार्ड कर भी लिया गया तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। ईडी उनपर छापा डालने वाली नहीं है क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं।

Read also: आर्यन मामला : एनसीबी के गवाह के रिश्वत वाले आरोप से महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हर्षवर्धन पाटिल ने भी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, अब वो चैन से सो पाते हैं क्योंकि अब केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके पास पूछताछ करने नहीं आती। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार केेंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती रहती है। ऐसे में भाजपा नेताओं के बयान बीजेपी को परेशानी में डालने वाले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related