बरेली। रुपये के लालच में एक जुआरी पति ने अपनी पत्नी को जिस्मफरोशी के बाजार में बेच दिया। पत्नी ने अपनी आबरू बचाने के लिए पति से गुहार लगाई लेकिन पति ने रुपये के आगे पत्नी की एक नहीं सुनी। महिला को जिस्म के सौदागर बदांयु ले गए। जहां पर वह किसी तरह से चंगुल से भाग निकली और पुलिस केा आपबीती बताई।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे दोस्तों के साथ वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने के लिए 20 हजार में बेच दिया। महिला पुलिस हेल्पलाइन के जरिए मुक्त हुई। सुभाषनगर थाने में आरोपी पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Also read: चेन्नई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की कोशिश नाकाम, एक गिरफ्तार
थाना सुभाषनगर अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 19 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका पति जुआ खेलने का आदी था। आरोपी ने जुए में अपनी पत्नी के जेवर और मंगलसूत्र तक बेच दिया। इसके बाद जब उसके पास कुछ नहीं रह गया तो उसने जिस्मफरोशी के सौदागरों से अपनी पत्नी का सौदा कर दिया। यह सौदा पति ने बदायूं के गांव कुंवर इलाके में किया। जहां पर महिला को बंधक बनाकर रखा गया था।
इसकी जानकारी पुलिस को हेल्पलाइन के माध्यम से दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने महिला को मुक्त कराया। एसएसपी के आदेश पर थाना सुभाषनगर में पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया है।
