Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ईंट से कुचलकर की पति की हत्या

 इटावा। जिले के भर्थना थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ईंट से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि एक युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस ने जब जांच की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल और शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई। जिसमें पत्नी ने पति की हत्या की वारदात करना स्वीकार कर लिया। 
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हनुमान निवासी मृतक के बड़े भाई सुखवीर ने बताया कि वो लोग चार भाई हैं। चारों अलग  अलग परिवार के साथ रहते हैं।

Read also: तड़के दो सड़क हादसे में पांच की मौत आठ लोग घायल

गत गुरुवार की रात गांव में  एक लगन समारोह में छोटा भाई कुवर चंद्र अपने बच्चों के साथ गया था। घर पर उसकी पत्नी और चचेरे मामा का लड़का थे। करीब 12 बजे जब कुवर चंद्र वापस लौटा तो उसने पत्नी और मामा के लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। पत्नी व मामा के लड़के ने खुद को फंसा देख कुवर चंद्र की हत्या की साजिश बना ली। दोनों के जानलेवा हमला बोल दिया। पत्नी ने  प्रेमी की मदद से पति को दबोच कर सर और मुंह पर ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी उस ओर दौड़ पड़े। वह भाई को डाक्टर के पास ले गया जहां पर मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी के बाद एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, थाना प्रभारी कृष्ण लाल, फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पूरा मामला मृतक की पत्नी से पूछताछ में खुल गया। पुलिस ने प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी ने बताया कि वह ग्राम हनुमानपुरा स्थित घर पर आता था। मृतक की पत्नी से लंबे समय से अवैध संबंध थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version