पति ने दो बच्चियों और पत्नी को दिया जहर, मां-बेटी की मौत

मेरठ रीजनपति ने दो बच्चियों और पत्नी को दिया जहर, मां-बेटी की मौत

Date:


पति ने दो बच्चियों और पत्नी को दिया जहर, मां-बेटी की मौत

जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है दूसरी बच्ची
परिवार को जहर देने वाला पति हुआ फरार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के किठौर में एक पति ने अपनी दो मासूम बच्चियों और पत्नी को जहर दे दिया। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी पत्नी और एक बेटी की जान चली गयी। वहीं गंभीर हालत में दूसरी बेटी जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है। जहर देने का आरोपी पति मौके से फरार है। पुलिस ने आरोपी पति सहित महिला के पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेरठ के किठौर के ललियाना गांव में रहने वाला अकरम पुत्र यामीन खेती और बागवानी का कार्य करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी मुसर्रत, तीन वर्षीय मासूम बेटी महरीन व 16 वर्षीय सुमैया है। मुसर्रत के भाई भाई फजर मोहम्मद ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी बड़ी भांजी सुमैया ने फोन कर बताया कि उसका पिता अकरम और कई लोग मिलकर उसकी मां मुसर्रत, बेटी महरीन और सुमैया को पीटते हुए जबरन जहर खिला रहे हैं। अकरम के अनुसार जब वह ललियाना गांव पहुचे तो बहन के ससुरालियों ने उनके साथ गाली-गलौच की। वह गंभीर हालत मे पड़ी मुसर्रत, महरीन व सुमैया को अस्पताल लेकर चले लेकिन रास्ते में ही महरीन और मुसर्रत की मौत हो गई। गंभीर हालत में सुमैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि पति अकरम, जेठ के लड़के कासिम, रिहान, वसीम व बहन साहीन के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पति फिलहाल फरार है लेकिन उसे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related