Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : पति ने नहीं दिलवाया नया मोबाइल तो पत्नी ने नाराज होकर खाई चूहेमार दवाई

महोबा। पति ने नया मोबाइल फोन दिलवाने से मना कर दिया तो इससे नाराज होकर पत्नी ने चूहे मार दवा खा ली। उसको गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  शाहपहाड़ी निवासी नरेंद्र का ब्याह दो साल पहले अंगूरी के साथ हुआ था। ससुर मनीराम ने बताया उनकी बहू अंगूरी ने रात को चूहे मार दवाई खा ली। बहू को उल्टी हुई तो इसकी जानकारी पता चली।

Also Read : Weather News : भीषण गर्मी के साथ बारिश का भी अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

परिजन उसको रात में ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसको झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए छतरपुर लेकर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। युवक नरेंद्र के चाचा हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि बहू अंगूरी ने देवर सुमित से नया मोबाइल दिलाने को कहा। उसने बहू से शाम को नया मोबाइल लाने को बोला था। लेकिन किसी कारण वह मोबाइल नहीं खरीद सका। इसके बाद विवाहिता अंगूरी ने रात में खाना बनाकर सभी परिजनों को खिलाया।

Also Read : Bahraich News : महिला अधिकारी का नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के काबू में भी नहीं आई नशेड़ी

इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसके उल्टी करने और चीखने की आवाजें आने लगी। कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचे तो वह तड़प रही थी। इसकी जानकारी अंगूरी के पिता चंद्रशेखर को दी गई। उन्होंने बेटी के ससुरालियों पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया।  सदर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Exit mobile version