Site icon Buziness Bytes Hindi

वसंत पंचमी पर होगी सैकड़ों शादी,अबूझ साया होने के कारण शुभ मुहूर्त


वसंत पंचमी पर होगी सैकड़ों शादी,अबूझ साया होने के कारण शुभ मुहूर्त

मेरठ। 5 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन अबूझ साया होने के कारण इस दिन मेरठ में सैकड़ों शादियां होगी। मेरठ के सभी मंडप,फार्म हाउस और बरात घर बुक हो चुके हैं। वहीं जिन लोगों को इन स्थानों पर जगह नहीं मिली वो पार्क और आसपास के स्कूलों में शादियों की तैयारी में जुटे हुए हैं। बसंत पंचमी पर अबूझ साया होने के कारण पिछले कई महीने पहले ही जिले के सभी बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण रात्रि कर्फ्यू का असर इन शादियों के मुहूर्त पर भी पड़ रहा है। इस बार रात में शादियां न होकर दिन में हो रही है। यहीं कारण ​है कि अधिकांश फार्म हाउस और बैंकेट हाल दिन के लिए ही बुक हैं। फार्म हाउस और बैंकेट संचालकों ने रात 10 बजे के बाद की बुकिंग नहीं ली है। वहीं जिन लोगों ने दिन में तीसरी शिफ्ट में बैंड इत्यादी बुक कराए हैं और बैंकेट हाल की बुकिंग की है उनको हर हाल में रात 10 बजे से पहले फार्म हाउस और बैंकेट हाल खाली करने के लिए कहा गया है। यहीं कारण है कि लोगों ने दिन में शादियों के लिए बैंकेट हाल और फार्म हाउस बुक कर लिए थे।

Read also: इन संदेशो से दें वसंत पचंमी की शुभकामनाएं

मेरठ में करीब 500 बैंक्वेट हॉल और 100 फार्म हाउस हैं। इसके अलावा छोटे मंडप इत्यादी अलग से हैं। कुल मिलाकर वसंत पंचमी के अबूझ साये पर सभी बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस तीन शिफ्ट में बुक हो चुके हैं। इसके अलावा स्कूल, सामुदायिक केंद्र और पार्कों में भी शादियां का धूमधड़ाका होगा। मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया कि बसंत पंचमी पर जोरदार साया है। इस बार लोगों ने दिन के लिए मंडप और बरात घरों की बुकिंग की है। तीन शिफ्ट में शादियां होगी। जिसमें सुबह का ब्रेकफास्ट से लेकर लंच,डिनर तक के लिए सभी बुक किए गए हैं।

Exit mobile version