Business:- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। क्योंकि बैंक ने बड़ा निर्माण लेते हुए अपनी कई ब्रांचों को वर्ष 2023 तक बन्द करने या उनका विलय करने की योजना बना ली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से प्राप्त हुई सूचना के मुताबिक बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करने हेतु अपनी 13 फीसदी शाखाओं को बन्द करने की फिराक में है।
सूत्रों के मुताबिक कम्पनी अपने घाटे को कम करने के लिए ऐसा कर रही है। कम्पनी अपनी 600 शाखाओं को कम करना चाह रही है। इस विलय के शाखा के भंग होने के बाद बैंक की रियल एस्टेट जैसी गैर-प्रमुख संपत्तियों की बिक्री पर काम हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि 100 साल से अधिक पुराने इस बैंक के पास वर्तमान में 4,594 शाखाओं का नेटवर्क है।
जानकारी के लिए बता दें वर्ष 2017 में आरबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ 12 बैंकों को उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इनकीं खराब दशा को देखते हुए आरबीआई ने यह कदम उठाया है। हालाकि अन्य सभी बैको ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया है लेकिन सेंट्रल बैंक की दशा ज्यों का त्यों है। सुधार करने वाले बैंक आरबीआई की पीसीए सूची से बाहर आ चुके हैं। अगर हम सेंट्रल बैंक के दिसम्बर तिमाही के मुनाफे की बात करें तो इसने 69 फीसदी की वृद्धि के साथ 279 करोड़ रुपये कमाए है। वही पिछले साल बैंक ने इस अवधि में 165 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

