Site icon Buziness Bytes Hindi

पहाड में नहीं रूक रही Human trafficking,हजारों से लाखों में हो रहा युवतियों का सौदा


पहाड में नहीं रूक रही Human trafficking,हजारों से लाखों में हो रहा युवतियों का सौदा

देहरादून। पहाड में महिलाओं और युवतियों की खरीद—फरोख्त के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि युवतियों और महिलाओं का सौदा हजार रुपये से लेकर लाखों तक में हो रहा है। ऐसे ही एक मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (Human trafficking) यूनिट ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जो कि शादी का झांसा देकर युवतियों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं। आरोप है कि गिरोह 80 हजार में काशीपुर की युवती का सौदा कर उसको किसी दूसरी जगह बेचने की फिराक में था। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल और कार बरामद हुई।

Read also: बीएसएफ ने 2021 में बंगाल सीमा पर तस्करी की शिकार 33 महिलाओं को छुड़ाया

सीओ आशीष भारद्वाज के अनुसार बाजपुर, काशीपुर इलाके में कुछ लोग मानव तस्करी का धंधा कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (Anti Human Trafficking Unit) की संयुक्त टीम ने स्टेशन के पास घेराबंदी कर गिरोह के आठ लोग पकड़े। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। ये लोग स्टेशन पर 80 हजार में एक युवती का सौदा कर उसको कहीं दूसरी जगह बेचने जा रहे थे।

Read also: हरियाणा में मिला 9 साल से लापता लड़का, परिवार से मिलवाया गया

पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि ये लोग युवती को हरियाणा के एक युवक से शादी करवाने के लिए बेचने की तैयारी कर रहे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि रकम लेकर उसका सौदा किया गया। वे उसको बेचने के लिए हरियाणा ले जा रहे थे।

Exit mobile version