Site icon Buziness Bytes Hindi

Crude Oil Price Update: क्रूड ऑयल के दामों में भारी कमी,मेरठ सहित देश के इन शहरों में ये है पेट्रोल डीजल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं। इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के भाव अभी तक स्थिर रखे हुए हैं। पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ताजा अपडेट के मुताबिक मेरठ, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, और चेन्नई सहित देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज मेरठ में पेट्रोल का भाव 96ः36 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 89ः54 रुपये प्रति लीटर है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है।

Read also: Amul Milk Price Hike: दूध की दरों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा, दूध कंपनियों ने आज से लागू की दरें

लखनऊ में पेट्रो ईंधन के दाम स्थिर हैं। मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का दाम 108ः65 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93ः90 रुपये प्रति लीटर है। वहीं इंदौर में आज पेट्रोल की कीमत 108ः95 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94ः21 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल दोनों वाहन ईंधनों की कीमतें लगातार स्थिर हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96ः72 रुपये लीटर है कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत बरकरार है।

Exit mobile version