इराक़ की राजधानी में भीषण बम धमाके, 28 मरे, 73 घायल

इंटरनेशनलइराक़ की राजधानी में भीषण बम धमाके, 28 मरे, 73 घायल

Date:


इराक़ की राजधानी में भीषण बम धमाके, 28 मरे, 73 घायल

बगदाद: इराक़ की राजधानी बग़दाद बग़दाद के केंद्रीय बाज़ार में हुए धमाके में अब तक कम से कम 28 लोग हताहत और 73 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि राजधानी के केंद्रीय इलाक़े में स्थित तैरान स्क्वायर और इसी तरह बाबुश्शरक़ी इलाक़े में दो धमाके हुए। बग़दाद की सैन्य कमान ने भी एक बयान जारी करके बताया है कि तैरान स्क्वायर पर एक आत्मघाती हमले के बाद हुए धमाके में अनेक लोग मारे गए हैं। दूसरी ओर मवाज़ीन न्यूज़ की वेबसाइट ने एक उच्चाधिकारी के हवाले से बताया है कि इन दो धमाकों के बाद बग़दाद के ग्रीन ज़ोन और उसके आस पास के इलाक़ों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और ग्रीन ज़ोन की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

इराक़ के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ख़ालिद अलमुहन्ना ने इन विस्फोटों का ब्योरा देते हुए बताया कि विस्फोटकों की बेल्ट बांधे हुए पहले आतंकी ने यह ज़ाहिर करने की कोशिश की कि वह बीमार है और जब लोग उसके आस पास एकत्रित हुए तो उसने धमाका कर दिया। उन्होंने बताया कि जब लोग विस्फोट के स्थान पर से घायलों को ले जाने के लिए इकट्ठा हो रहे थे तो दूसरे आतंकी ने भी विस्फोटकों वाली अपनी बेल्ट में धमाका कर दिया। अभी तक किसी भी गुट ने इन आतंकी धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इराक़ में इस तरह के आतंकी हमले आम तौर पर कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश करता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...