Site icon Buziness Bytes Hindi

Huawei Mate 40E 5G लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर तक


Huawei Mate 40E 5G लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर तक

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने मेट 40 सीरीज के नए हैंडसेट Mate 40E 5G को चीन में लॉन्च किया है।  मुख्य फीचर्स की बात करें तो हुवावे Mate 40E 5G में Kirin 990E प्रोसेसर दिया गया है। 

Huawei Mate 40E 5G की स्पेसिफिकेशन

Huawei Mate 40E 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2376 पिक्सल है। साथ ही इसमें Kirin 990E प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस में फेस-अनलॉक और इन-फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। 

कंपनी ने हुवावे मेट 40E 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64MP का मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। साथ ही इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

हुवावे मेट 40E 5G स्मार्टफोन में 4,200mAh की बैटरी मौजूद है, जो 40W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Huawei Mate 40E 5G की कीमत

Huawei Mate 40E 5G स्मार्टफोन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमश: 4,599 चीनी युआन (करीब 51,498 रुपये) और 5,099 चीनी युआन (करीब 57,095 रुपये) है। यह फोन ब्राइट ब्लैक, ग्लेज व्हाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि हुवावे मेट 40E 5G को भारत में कब तक पेश किया जाएगा। 

Exit mobile version