Huawei Band 6 की पहली सेल आज से शुरू, जाने क्या होगा ख़ास

टेक्नोलॉजीHuawei Band 6 की पहली सेल आज से शुरू, जाने क्या होगा...

Date:


Huawei Band 6 की पहली सेल आज से शुरू, जाने क्या होगा ख़ास

Huawei Band 6 की बिक्री आज से शुरू हो रही है। Huawei Band 6 फिटनेस बैंड  Black Sakura Pink Amber Sunrise और Forest Green चार कलर ऑप्शन में आएगा। इसको  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India से खरीदा जा सकेगा। Huawei Band 6 की कीमत 4,490 रुपये है और सेल में खरीदने में 1,990 रुपये वाले Huawei Mini ब्लूटूथ स्मार्ट स्पीकर दिया जा रहा है, हालांकि ये लिमिटेड पीरियड ऑफर होगा।

Huawei Band 6 के स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Band 6 को 14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया जायेगा | यह कंपनी का पहला स्मार्ट बैंड है, जिसमें 1.47 इंच एमोलेड फुल व्यू डिस्प्ले सपोर्ट करेगा | Huawei Band 6 का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 64 फीसदी है और स्क्रीन रेजोल्यूशन 194/368 पिक्सल है।  इसमें ऑल डे SpO2 मॉनिटरिंग फीचर भी है | इसके अलावा हर्ट रेट, स्पीड और स्ट्रेस मॉनिटरिंग का सपोर्ट दिया गया है। Huawei Band 6 से हाई और लो ब्लड प्रेशर को मापा जा सकेगा। 

Read also: बक़रीद 21 जुलाई को

Huaweri Band 6 में 96 वर्किंग मोड है और साथ में 11 प्रोफेशनल मोड दिये जाएंगे। इनडोर और आउटडोर रनिंग, साइकलिंग, रोप स्किपिंग शामिल हैं। Huaweri Band 6 में 85 कस्टम मोड मिलेंगे।  साथ ही इसमें कई तरह के अन्य वर्कआउट ट्रैकिंग मोड दिये जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related