Site icon Buziness Bytes Hindi

नए बॉयफ्रेंड संग नजर आई ऋतिक की वाइफ सुजैन

मनोरंजन:- बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इस समय खूब सुर्खियों में है। जहां इनका ऋतिक रोशन से तलाक हो गया है वही अब यह अपने नए रिलेशनशिप को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 

यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आय दिन अपनी तस्वीरों को लोगों के बीच साझा करती रहती है। 
अब इन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ अपनी तस्वीरों को साझा किया है। 
सुजैन की इन फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सुजैन ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है कि समुद्र तट हमेशा कोई जगह नहीं होता है, कई बार यह शानदार एहसास होता है। 
उनकी इस पोस्ट पर उनके नए बॉयफ्रेंड ने कमेंट किया है। उनके कमेंट पर लोग खुब प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
Exit mobile version