कंगना के खिलाफ क्राइम ब्रांच में ऋतिक ने दर्ज कराया बयान

बॉलीवुडकंगना के खिलाफ क्राइम ब्रांच में ऋतिक ने दर्ज कराया बयान

Date:


कंगना के खिलाफ क्राइम ब्रांच में ऋतिक ने दर्ज कराया बयान

ऋतिक रोशन शनिवार को कंगना रनौत के खिलाफ आज क्राइम ब्रांच में अपना बयान दर्ज कराया, इस तरह दो पुराने प्रेमी युगल के बीच अब कानूनी जंग शुरू हो गई है.

मामला साल 2016 का है जब ऋतिक रोशन ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि कोई व्यक्ति अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम पर बनी ईमेल आईडी से उन्हें लगातार ईमेल कर रहा था. उस समय कंगना ने दावा किया था कि ऋतिक रोशन द्वारा उन्हें ये ईमेल आईडी दी गई थी और वे 2014 तक उसी ईमेल आईडी के जरिए एक दूसरे से बात कर रहे थे. ऋतिक ने फिर कंगना को एक लीगल नोटिस भेजा था. यह नोटिस कंगना द्वारा ऋतिक को बेवकूफ एक्स बुलाए जाने पर भेजा गया था.

आज इसी मामले में ऋतिक मुंबई में क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचकर अपना बयान दज कराया. अब एक तरफ जहां ऋतिक मुंबई क्राइम ऑफिस पहुंचे. वहीं कंगना शनिवार सुबह जिम में स्पॉट की गईं. ऐसा लग रहा है कि इन सब मुश्किलों को झेलने के लिए कंगना खुद को मेंटली और फिजिकली स्ट्रॉन्ग करने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि एक्सरसाइज के जरिए आप काफी पॉजिटिव महसूस करते हैं.

इस पूरे मामले में जहां ऋतिक रोशन चुप्पी साधना सही समझते हैं वहीं कंगना रनौत ने लगातार इस पूरे विवाद पर कई बड़े बयान दिए हैं। वह कई बार ऋतिक रोशन को सिली एक्स कहकर संबोधित कर चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...