मन्नत में ऋतिक को मिला सपनों का आशियाँ

बॉलीवुडमन्नत में ऋतिक को मिला सपनों का आशियाँ

Date:


मन्नत में ऋतिक को मिला सपनों का आशियाँ

मुंबई: ऋतिक रोशन एक बार फिर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं लेकिन इस बार किसी कॉंट्रोवर्सी के लिए नहीं बल्कि मुंबई में दो आलिशान अपार्टमेंट्स के मालिक बनने की वजह से हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर पिछले काफी समय से नया घर खरीदने का प्लान कर रहे थे आखिरकार अब उन्हें अपना मन पसंद घर मिल ही गया।

ख़बरों के मुताबिक ऋतिक ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड़ इलाके में दो अपार्टमेंट्स खरीदें हैं। ये बिल्डिंग के 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो अपार्टमेंट 38,000 स्क्वायर फीट पर फैला हुआ हैं और उन्हें साथ में 6500 स्क्वायर फीट की खुली छत भी मिल गई है। बिल्डिंग का नाम मन्नत है। ऋतिक ने 97.50 करोड़ रुपये देकर दो अपार्टमेंट अपने नाम कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को ये डील फाइनल हो गई है।

दरअसल ऋतिक हमेशा से ही सी-फेसिंग व्यू अपार्टमेंट की तलाश में थे और इसलिए वो काफी टाइम से किराए के घर में रहकर, ऐसा घर ढुंढ रहे थे और अब उनकी तलाश खत्म हुई। सूत्रों के मुताबिक अपार्टमेंट में स्पेशल लिफ्ट के अलावा 10 पार्किंग लॉट भी हैं। एक्टर ने दोनों ड्यूप्लेक्स फ्लैट का अलग-अलग रजिस्ट्रेशन किया है।

एक अपार्टमेंट 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत 67.50 करोड़ रुपए है वहीं दूसरे अपार्टमेंट के लिए 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ये अपार्टमेंट 14वें फ्लोर पर है और 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। एक्टर ने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी के लिए 1.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...