ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है क्योंकि आज ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उन्होंने फिल्म ‘फाइटर’ के साथ अपने सहयोग की घोषणा कर दी है। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर के साथ ‘फाइटर’ की घोषणा की है और साथ ही, सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस ‘MARFLIX’ और दीपिका पादुकोण को पेश करते हुए एक स्वीट नोट साझा किया है।
अभिनेता ने साझा किया,” मारफ्लिक्स विजन फाइटर फिल्म प्रेसेंट करती है। दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार साथ में ये उड़ान भरूंगा। सिद्धार्थ आनंद के साथ एक बार फिर ये शानदार राइड होने वाली है।
इसके अलावा ऋतिक ने निर्देशक सिद्धार्थ के लिए एक भावुक नोट साझा करते हुए लिखा,”एक अभिनेता के रूप में ममता और सिद आनंद के पहले प्रोडक्शन MARFLIX को फ़िल्म #Fighter के साथ परिचित करवाते हुए और फ़िल्म का हिस्सा बनने पर अत्यंत खुशी महसूस हो रही है! यह बहुत स्पेशल है .. क्योंकि इसने एक निर्देशक और दोस्त के साथ मेरे रिश्ते को अधिक गहरा कर दिया है, जिनका सफ़र मैंने अपने सेट AD होने से लेकर, बैंग बैंग और वॉर में मुझे निर्देशित करने तक देखा है। और अब जब वह फाइटर के लिए निर्माता बन गए, तो मेरी उत्सुकता की कोई सीमा नहीं है। यह दिल और दिमाग के लिए एक एड्रेनालाईन की तरह है।
धन्यवाद सिड, मुझ पर विश्वास करने और मुझे फिर से अपना सह-यात्री बनाने के लिए। आकाश की तरफ़ अपने सफ़र के लिए। यह एक तख्तापलट साबित हुआ है जिसमें सिद्धार्थ आनंद ने अपनी इस स्टाइलिश एक्शन फिल्म के लिए पहली बार बहुत ही प्रतिभाशाली और अच्छे दिखने वाले अभिनेताओं में से दो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ कास्ट किया है।
दीपिका पादुकोण इन दिनों के फिल्में साइन कर रही है और अब एक अन्य बड़ी फिल्म उनकी किटी में शामिल हो गयी है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,” सपना सच होने जा रहा है। फाइटर का।

