लगभग सभी घरों में ऐसा होता है कि रात में जो सब्जियां बनती है वो रात में जब सब खाना खा लेते है तब भी कुछ सब्जी बच ही जाती है जिसको कई लोग फ्रिज में रख देते हैं तो कई लोग तो उसे फेंक भी देते हैं.
वैसे कई लोगों को मिक्स वेज सब्जियां खाना पसंद होता है, लेकिन रात या दिन में बनी मिक्स वेज सब्जियों को दोबारा खाना सब लोगो को पसंद नहीं होता और वे उन्हें फेंक देते हैं. ऐसे में अगर आप बची हुई मिक्स वेज सब्जियों को फेंकने के बजाय कुछ स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आपको बची हुई मिक्स वेज सब्जियों से तैयार होने वाली 3 ऐसी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद लेने के बाद आप अपनी घर में बची हुई सब्जियों को फेकना भूल जाएँगी –
मिक्स वेज वेजिटेबल टिक्की
सामग्री
मिक्स वेज सब्जियां- 2 कप, उबले आलू- 1, हरी मिर्च- 2 बारीक कटी, बेसन- 1 चम्मच, चाट मसाला- 1 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच, धनिया पत्ती- 1 चम्मच , मक्के का आटा – 1 चम्मच, लहसुन-अदरक पेस्ट – 1 चम्मच, तेल – 2 चम्मच
कैसे बनाना है
-सबसे पहले आपके पास जो मिक्स वेज सब्जी है उसको किसी बर्तन में निकाल लीजिये .
- अब इसमें उबले आलू, मिर्च, नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए.
-अब इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर मैश कर लें. - अब इसकी टिक्की बना लें.
- यहां एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
- इसके बाद टिक्की को पैन में डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
मिक्स वेज सैंडविच
सामग्री
मिक्स वेज सब्जी- 2 कप, ब्रेड- 4 टुकड़े, उबले आलू- 1, हरी मिर्च- 2 बारीक कटी, चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, हरा धनिया- 1 छोटा चम्मच, लहसुन-अदरक पेस्ट- 1 छोटा चम्मच, तेल -2 चम्मच
कैसे बनाना है
-एक बाउल में मिक्स वेज सब्जियां और आलू, नमक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें चाट मसाला, लहसुन-अदरक का पेस्ट और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद जब ये सब चीजे अच्छे से मिल जाये तो एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख दीजिये . तेल गर्म होने पर इसमें सब्जी डालकर हल्का गर्म कर लीजिए.
-ठंडा होने पर सब्जी को दो ब्रेड के बीच में रख दीजिए. - अब ब्रेड को पैन में डालें और दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
पकौड़े बनाएं
सामग्री
मिक्स वेज सब्जी- 2 कप, उबले आलू- 1, प्याज- 2 बारीक कटे, हरी मिर्च- 2 बारीक कटी, बेसन- 2 चम्मच, चाट मसाला- 1 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच , धनिया पत्ती – 1 चम्मच, तेल – 2 चम्मच
कैसे बनाना है
- अगर आपको मिक्स वेज सब्जियों के पकौड़े बनाने है तो उसके लिए सबसे पहले सब्जियों को एक बर्तन में निकाल लीजिए.
- अब इसमें चाट मसाला के साथ-साथ अन्य मसाले डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए.
- अब इसमें प्याज और बेसन डालकर अच्छे से मिलाएं.
- यहां एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
- इसके बाद मिश्रण से पकौड़े बनाएं और उन्हें तेल में डालकर डीप फ्राई करें.
