Site icon Buziness Bytes Hindi

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में स्किन को सुन्दर बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें अंडे!

Winter Skin Care Tips

लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Skin Care Tips –  सर्दियां आने ही वाली है, ऐसे में चेहरे की खूबसूरती फीकी सी पड़ जाती है। कई लोगो ने तो अभी से ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया होगा। खासकर ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ये मौसम बेहद परेशानी देता है। ऐसे में आपको अंडे का कुछ इस तरह इस्तेमाल करना चाहिए। 

अंडों का इस्तेमाल करके आप बड़ी ही आसानी से फेस पैक बना कर स्किन पर इस्तेमाल कर सकती है। बस 1 अंडे की जर्दी, 1 बड़ा चम्मच शहद, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा गुलाब जल। आप इन सबको मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट बनाएं और चेहरे को साफ़ करके लगाएं। 15 मिनट के लिए रुके और फिर थोड़ी सी स्टीम लेकर इसे हटाएं। 

इसके अलावा, आप 1 अंडे की जर्दी और 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल लेकर भी एक अच्छा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर  गुनगुने पानी से साफ करे। 

आप सिर्फ एग योक को भी अपनी स्किन पर लगा सकती है, बस उसे अच्छे से फेंट लें। फिर स्किन में इसकी पतली कोटिंग लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर  मॉइश्चराइजर लगा लें।  

साथ ही ध्यान दे, कोई भी नुस्खा ट्राई करने से पहले अपनी स्किन में पैच टेस्ट जरूर कर ले। 

Exit mobile version