Site icon Buziness Bytes Hindi

Cracked Heels Remedy: फटे पैरों को राहत दिला सकते है ये घरेलू नुस्खा

Cracked Heels Remedy

लाइफस्टाइल डेस्क। Cracked Heels Remedy – फटे पैर दिखने में भद्दे लगते है और उनमे दर्द भी काफी होता है। एड़ियों और पैरों को सही रखने के लिए लोग महंगी क्रीम लेते है और कई महंगे ट्रीटमेंट्स करते है। लेकिन अब इसकी कोई जरूरत नहीं है, आप घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखे। यह नुस्खा है कपूर और नारियल के तेल का, जो की काफी असरदार है।

कपूर आपको गर्माहट देगा और ये पैरों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। साथ ही त्वचा पर किसी भी तरह के फफोले पड़ने से रोकता है और उसे गहराई से मॉइश्चराइज कर सकता है। वही, नारियल का तेल फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। ये रूखी और फटी त्वचा पर काफी फायदेमंद माना जाता है।

बस आप 4-5 कपूर की गोलियां, 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल और 1 बाल्टी गर्म पानी ले। फिर कपूर की गोलियों को अच्छी तरह से कूट लें और 1 बाल्टी गर्म पानी में डालकर मिलाएं। अब इसमें पैर डालकर 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें, फिर पैरों को पानी से निकालकर साफ कर मॉइश्चराइजर लगा लें।

ध्यान दे, पैरों में घाव हैं तो इस नुस्खे को लगाने से पहले डॉक्टर संपर्क करें। साथ ही अगर आपको किसी तरह की दिक्कत होती है तो इस नुस्खे को न करे। (Image/Pixabay)

Exit mobile version