आंखों के नीचे की स्किन काफी पतली और नाजुक होती है, जिसके कारण हमारी आंखों के नीचे की त्वचा में रिंकल्स और ड्राइनेस आ जाती है। लेकिन आपको बाजार में आंखों के नीचे की त्वचा के लिए क्रीम मिल जाएगी, जो आपको आंखों के आसपास की त्वचा पर होने वाली समस्या से बचाएगी | इसके अलावा कुछ जरूर टिप्स है वो भी आप फॉलो कर सकते है:
बिस्तर पर जाने से पहले कई घंटों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग ना करें । इसके अलावा, दिन में लाइट वाले गैजेट्स के उपयोग से बचें।
आंखों की मालिश करें इससे आसपास की स्किन हेल्दी रहती है। मालिश करने के लिए आप आई क्रीम भी लगा सकती हैं।
आंखों की मालिश करने से स्किन कोमल, ग्लोइंग और स्किन टोन में भी सुधार करता है | इसके अलावा आंखों के पास मसल्स और टिश्यू की एक्सरसाइज भी हो जाती है।
अपने आप को और स्किन को हाइड्रेट रखें। कम से कम 10-12 ग्लास पानी पिएं, इससे आपके शरीर के टॉक्सिंस बाहर आजाएगे |

