लाइफस्टाइल डेस्क। Salt Cravings Remedy – क्या आप ज्यादातर अतिरिक्त नामक का खाना पसंद करते है? अगर हाँ तो इसका मतलब है की आपके शरीर में साल्ट क्रेविंग्स होती है। जिसका कंट्रोल में आना बेहद जरुरी है, वरना परेशानी हो सकती है। अगर आप इसे कम करना चाहते है तो कुछ टिप्स है जिसे फॉलो कर आप साल्ट क्रेविंग्स को शांत कर सकते है।
नमक भोजन स्वादिष्ट बनता है, लेकिन आप नमक के बजाय कुछ हर्ब्स व मसालों का इस्तेमाल करें। ये भी आपके भोजन को मजेदार बनाएंगे। बता दे, डब्ल्यूएचओ भी नमक की जगह फ्रेश या सूखे हर्ब्स का इस्तेमाल करने की सलहा देता है।
आप पैकेज्ड पोटैटो चिप्स खाना शुरू कर दें, साथ ही अन्य हेल्दी ऑप्शन्स ढूढने की कोशिश करे। लो सोडियम फूड जैसे सूरजमुखी या कद्दू के बीज और कम सोडियम वाले नट्स का सेवन करे, ऐसा करने से साल्ट क्रेविंग्स शांत होगी।
आप खुद को हाइड्रेटेड रखने का प्रयास करें, क्योंकि जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करेंगे तो फूड क्रेविंग्स आसानी से रुक जाती है। इसके अलावा, साल्ट की क्रेविंग्स को कम करने के लिए धीरे – धीरे डाइट में बदलाव करे साथ ही थोड़ा धैर्य रखे।
