Instagram: कैसे देखे इंस्टाग्राम के पुराने कमैंट्स

टेक्नोलॉजीInstagram: कैसे देखे इंस्टाग्राम के पुराने कमैंट्स

Date:

इंस्टाग्राम सबसे पोपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म (social media platform) है जिसका इस्तेमाल युवाओ द्वारा अधिक किया जाता है। इंस्टाग्राम की रील्स (Instagram reels) के अलावा भी इसमें ऐसे कई अनोखे फीचर्स है जो आपको एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। आजकल इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा उनके पुराने कमैंट्स शेयरिंग का ट्रेंड चला हुआ है। हालाँकि, अपने पुराने कमैंट्स को देखना मुश्किल लग सकता है लेकिन वास्तव में इंस्टाग्राम में ऐसा बेहतरीन फीचर है जो इसे भी आसान बनाता है। 

Read also- गाजियाबाद के इंजीनियरिंग छात्रों ने जीता उबर हैकाथॉन

इंस्टाग्राम (Instagram)  ने कई ऐसे फीचर्स जोड़े है जिसने यूजर्स इंगेजमेंट को बढ़ाया ही है। इस प्लेटफार्म द्वारा कई ऐसे फीचर्स भी पेश किये गए है जिनका उद्देश्य इंस्टा यूजर्स की प्लेटफार्म एक्टिविटी को आसान बनाना है।  

यदि आप भी देखना चाहते है अपने इंस्टाग्राम के पुराने कमैंट्स (How to see old Instagram comments) को तो यह फीचर आपको ‘योर एक्टिविटी’ नामक सेक्शन द्वारा प्राप्त होगा। इस सेक्शन में जाकर आप अपनी सभी पुरानी एक्टिविटीज को मॉनिटर कर सकते हैं, स्टोरीज, IGTV, रील्स या पोस्ट आदि के कमैंट्स को आर्काइव या हटा सकते है। आप अपने लाइक्स, स्टोरी स्टिकर रिएक्शन या कमेंट्स को भी डिलीट कर सकते है।  इसके अलावा यदि आप इंस्टाग्राम पोस्ट का सबसे पहला कमेंट देखना चाहते है तो वह भी संभव है जिसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करे।  

Read also- नए मेगा रॉकेट के साथ विस्तृत ड्रेस रिहर्सल करेगा नासा

  • अपने फ़ोन में इंस्टाग्राम ऐप को खोले और बॉटम में आपको अपना प्रोफाइल दिखेगा जिसे क्लिक करे 

  • इसके बाद स्क्रीन के ऊपर राइट साइड में आपको तीन डॉट दिखेगा जिसे टच करे और आगे बढे 

  • आप आपका मेनू खुल जाएगा जिसमे आपको योर एक्टिविटी (Your activity) सेक्शन दिखेगा 

  • इस सेक्शन को टैप करने के बाद Interactions पर क्लिक करे 

  • अब कमैंट्स, सॉर्ट & फ़िल्टर, Oldest to Newest options को क्लिक करके अप्लाई का बटन दबाए 

  • इस प्रकार आप अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के पुराने कमैंट्स को भी देख सकेंगे।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...