No Signal की दिक्कत आपके पूरे दिन और दिमाग को ख़राब कर सकती है। यदि आप भी जूझ रहे है नेटवर्क प्रॉब्लम से तो यहाँ दी ट्रिक कर सकती है आपकी परेशानी का समाधान। 5जी नेटवर्क के समय में भी ऐसे कई जगह है जहा 4G या 3G नेटवर्क भी बहुत मुश्किल से ही आता है। ऐसे में फ़ोन और इंस्टरनेट का इस्तेमाल हो सकता है आपके लिए बेहद मुश्किल तो आइये जाने उन तरीको को जिससे बढ़ा सकते है आप अपने फ़ोन का नेटवर्क
फ़ोन को करे रीस्टार्ट
कई बार ख़राब नेटवर्क की समस्या फोन को रीस्टार्ट करने से भी दूर हो जाती है। इसके लिए अपने फ़ोन के पावर बटन/ पावर बटन के साथ वॉल्यूम बटन को लॉन्ग प्रेस करके रखे और आपको फ़ोन रीस्टार्ट करने का ऑप्शन मिल जाएगा। फ़ोन को रीस्टार्ट करे और सही नेटवर्क की प्राप्ति करे।
Read also- Instagram: कैसे देखे इंस्टाग्राम के पुराने कमैंट्स
एयरप्लेन मोड
एयरप्लेन मोड (airplane mode) के द्वारा स्मार्फोन्स के नेटवर्क को सुधारा जा सकता है। मोबाइल नेटवर्क को रीस्टार्ट करने के लिए फ़ोन के क्विक सेटिंग पैनल में जाये। कई फ़ोन्स में यह पैनल डाउन स्वाइप में आता है तो कई में यह ऊपर के तरह स्वाइप करने पर। पैनल में एयरप्लेन मोड को ढूंढे और उसे एक बार दबाये और थोड़ी देर ऑन करके छोड़ दे। कुछ समय बाद इसे ऑफ करदे और फ़ोन में नेटवर्क पाए।
नेटवर्क सेटिंग के रिसेट द्वारा
मोबाइल नेटवर्क को बापस लाने का एक तरीका फोन की नेटवर्क सेटिंग को रिसेट करना भी है जिसके लिए फ़ोन के सेटिंग सेक्शन में जाएं और Reset ऑप्शन को ढूंढे और क्लिक करे। इसके बाद Reset Mobile Network का ऑप्शन दिखेगा जिससे क्लिक करने के बाद फ़ोन रीस्टार्ट हो जाएगा और नेटवर्क मिल जाएगा।
Read also- कई वैश्विक कंपनियों को निशाना बनाने वाला चीनी हैकर समूह दीप पांडा दोबारा सक्रिय हुआ
सिम कार्ड को निकाले
यदि कई प्रयासों के बाद भी आपको सिग्नल की प्राप्ति नहीं होती है तो अपने फ़ोन से सिम कार्ड को निकाले और चेक करे। यदि उसमे किसी तरह का डैमेज है तो सिम ऑपरेटर से संपर्क करे। सिम कुछ देर तक निकालने के बाद उसे फिर डाले और आपको फ़ोन में नेटवर्क सर्च हो जाएगा।

