कैसे कम करें अपने शरीर की चर्बी को

लाइफस्टाइलकैसे कम करें अपने शरीर की चर्बी को

Date:


कैसे कम करें अपने शरीर की चर्बी को

आपके समग्र शरीर में वसा को कम करने से आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, शरीर में कुछ वसा आपके शरीर के स्वस्थ कामकाज के लिए आवश्यक है, लेकिन शरीर में अतिरिक्त वसा की बड़ी मात्रा से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। स्लीप डिसऑर्डर, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और धमनियों का सख्त होना अधिक चर्बी से उत्पन्न होने वाली समस्याएँ है। 

ऐसे कई तरीके है जिनके द्वारा आप शरीर में अधिक जमी चर्बी को कम कर सकते है। आइये, जाने आसान व उपयोगी तरीके जिससे कम किया जा सकता है शरीर में जमी चर्बी।  

कम कैलोरी वाले भोजन का करे सेवन 

कम कैलोरी वाला आहार से आपको वजन घटाने में मिल सकती है मदद। अपने द्वारा ली गयी कैलोरीज का रोज़ रखे रिकॉर्ड और रोज़ 500  कैलोरी करे कम। इससे प्रति सप्ताह आप 1 – 2 पाउंड वजन कम कर पाएंगे। यह भी ध्यान रखे कि बहुत कम कैलोरी वाले आहार का भी अधिक सेवन ना करे। रोजाना 1,200 कैलोरी से अधिक ही करे सेवन। 

Read also- कम कैलोरी वाले चावल जिसको आप अपने वजन घटाने की डाइट में शामिल कर सकते है

अपने आहार में लीन प्रोटीन को प्राथमिकता दें

प्रोटीन आपके शरीर के चयापचय के लिए आवश्यक तत्व है। भोजन और नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करने से वजन घटाने और शरीर की चर्बी कम करने में मिल सकती है मदद। प्रोटीन को दैनिक भोजन में जोड़े। महिलाओं को रोजाना 46 ग्राम और पुरुषों को 56 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। पोल्ट्री, लीन बीफ, पोर्क, फलियां, टोफू, कम वसा वाले डेयरी और समुद्री भोजन के द्वारा प्रोटीन कि सही मात्रा को प्राप्त किया जा सकता है। 

Read also- फिगर बनेगा स्लिम अगर खाने में शामिल करेंगे ये खास प्रोटीन फ़ूड 

फल और सब्जियां अधिक खाएं

फल और हरी सब्जियां बहुत पौष्टिक होते हैं जिनमे शरीर के लिए आवश्यक और स्वस्थ पोषक तत्व होते हैं। लीन प्रोटीन के साथ-साथ, फल और सब्जियों को बनाये अपने भोजन का अहम हिस्सा। फलो और सब्जियों में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट की अधिक मात्रा पाई जाती है जो आपके शरीर में जमे वसा को कम करती है। ज्यादा से ज्यादा सब्जियों को सलाद के रूप में खाये या सुप बनाकर पिए।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...