अपने फोन को ब्लास्ट से कैसे बचाएं? ऐसे बढ़ा सकते हैं बैटरी की सेल्फ लाइफ

टेक्नोलॉजीअपने फोन को ब्लास्ट से कैसे बचाएं? ऐसे बढ़ा सकते हैं बैटरी...

Date:

Technology:- आप जब अपना फोन चार्जिंग पर लगाते हैं तो आपको लगता है कि फ़ोन ब्लास्ट हो जाएगा। साथ ही कई बार फ़ोन एक्स्ट्रा हीट हो जाता है जिससे उसके फटने के डर बना रहता है। आज हम इसी के कारणो के बारे में बात करेंगे। हम आपको टिप्स देंगे कि किसे आप अपने फ़ोन का ध्यान रख सकते हैं।

1. फोन को चार्ज करते समय ध्यान रखें कि फोन को लंबे समय तक चार्जिंग पर लगाकर ना छोड़ें। यानी रात में फोन को चार्जिंग पर लगाकर ना सोएं, कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं की जिनमें देर तक फोन चार्ज करने पर ब्लास्ट का पता चला। क्योंकि फ़ोन अपनी कैपिसिटी से ज्यादा देर तक चार्जिंग पर लगा रहता है। इस लिए फ़ोन को ज्यादा चार्ज मत करें सुबह उठकर चार्ज करें या रात में ही चार्ज करके सोएं।
2. चार्जिंग पर लगाकर फ़ोन में कोई काम न करें खास करके गेमिंग, एडिटिंग आदि। आपका ऐसा करना बैटरी का टेम्परेचर बढ़ सकता है और बैटरी ब्लास्ट हो सकती है।
3. फोन को कभी दूसरे फ़ोन के चार्जर से चार्ज न करें । फ़ोन को हमेशा डिवाइस के ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें। इससे बैटरी में डिफेक्ट आ जाता है।
4. कई बार फोन नीचे गिरने के कारण बैटरी को नुकसान पहुंचता है। इससे बैटरी के केमिकल या इंटरनल मैकेनिकल स्ट्रक्चर चेंज होता है और शार्ट सर्किट हो जाता है।
अच्छा होगा आप फोन के साथ मिलने वाले यूजर मैन्युअल को अच्छे से पढ़ें और उसी के अनुसार इसका इस्तेमाल करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related