Site icon Buziness Bytes Hindi

चार धाम यात्रा करना चाहते है तो आईआरसीटीसी के इस ख़ास पैकेज के बारे में जाने सब कुछ

अगर आप भी चार धाम यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक खास पैकेज लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

जो लोग चारधाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं। उनके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्सम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है और इस पैकेज का नाम है ‘हिमालयन चार धाम यात्रा-2021’ इस पैकेज के तहत आप केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन बड़ी ही आसानी से कर पाएंगे।

बात अगर आईआरसीटीसी द्वारा लाए गए इस टूर पैकेज की करें, तो आईआरसीटीसी के ट्वीट के मुताबिक ये पैकेज 11 रात और 12 दिन का होगा, जिसका किराया 43850 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। जबकि अगर आप दो धाम यात्रा की यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 37800 रुपये खर्च करने होंगे।

अगर आप हरिद्वार से चार धाम यात्रा पर जाते हैं, तो इसके लिए आपको 40100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो धाम की यात्रा अगर आप हरिद्वार से करते हैं तो इसके लिए आपको 34650 रुपये देने होंगे। 

आईआरसीटीसी द्वारा दिए जा रहे इस टूर पैकेज में आपको खाने की अच्छी व्यवस्था और रहने के लिए थ्री स्टार होटल में ठहराया जाएगा। वहीं, कोरोना काल होने की वजह से इस पैकेज में खास ख्याल रखा गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 

अधिक जानकारी के लिए आप irctctourism.com पर जा सकते हैं और यहीं से पैकेज बुक भी कर सकते हैं।

Exit mobile version