Site icon Buziness Bytes Hindi

Bright Skin Care: चमकदार त्वचा के लिए इन बातों का रखे ध्यान!

Bright Skin Care

लाइफस्टाइल डेस्क। Bright Skin Care: चमकदार त्वचा जिनती देखने में अच्छी लगाती है उनता ही उसकी केयर करनी पड़ती है। लोग हजारों रूपये लगाकर चमकदार त्वचा पाने की कोशिश करते है, लेकिन एक सुन्दर त्वचा के लिए आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो यकीन मानिए बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के ही आपकी स्किन ग्लोइंग रहेगी। आईये जानते है कैसे।

चमकदार त्वचा की देखभाल (Bright Skin Care)

यूँ तो आपको कई ऐसे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, जो आपकी स्किन की देखभाल करने में आपकी मदद करेंगे। लेकिन अगर आप इन प्रोडक्ट्स पर पैसे ख़र्च नहीं करना चाहते है तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखे, और फिर देखे जादू।

रोजाना चेहरा धोएं

कई लोग सिर्फ सुबह ही चेहरा धोते है, उसके बाद वे दुबारा चेहरा नहीं धोते है। लेकिन आपको पता है रात को सोने से पहले भी चेहरा साफ करना चाहिए, अगर साफ न किया जाए तो त्वचा खराब होने लगती है। जब हम बहार जाते है तो सामान्य है की धूल-मिट्टी त्वचा पर जम जाती है और इसे अच्छे से साफ करना जरुरी है।

स्क्रब करें

हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब जरूर करें, साथ ही ने स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब चुनें। जब स्क्रब कर ले उसके बाद टोनर और मॉइश्चराइज जरूर करे। बता दे, पिंपल-प्रोन स्किन है तो माइल्ड एक्सफोलिएंट आपके लिए बेस्ट रहेगा।

सनस्क्रीन

सनस्क्रीन चेहरे की चमक को खोने नहीं देती, इसीलिए सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। ध्यान रखे, कोई भी मौसम हो सनस्क्रीन लगाना जरुरी है। इसे अपने स्किन केयर में जरूर शामिल करे।

मॉइश्चराइज

त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज रखे, नाक, कान और गर्दन हर हिस्से को मॉइश्चराइज रखना चाहिए। त्वचा में नमी बनाए रखने से पर्यावरण के हानिकारक कण त्वचा को खरब नहीं करते।

इसके अलावा, मेकअप करती है तो उसे रिमूव जरूर करें। 8 घंटे की नींद जरूर लें, खिली-खिली स्किन मिलेगी। साथ ही, स्किन केयर प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी ले।

(All Image/Pixabay)

Exit mobile version