Site icon Buziness Bytes Hindi

इन चीजों से घर पर बनाएं वैक्स!

how to make wax at home for hands and legs

लाइफस्टाइल डेस्क। शरीर के कुछ हिस्सों के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग की जाती है। आपको बाजार में कई तरह की वैक्स मिल जाएगी। लेकिन घर पर बानी वैक्स सही और नुकसानदायक नहीं होती। आप घर पर आसानी से चीनी, शहद और चॉकलेट की मदद से वैक्स बना सकते है।

वैक्स बनाने के लिए आपको 2 कप ग्रैनुलेटेड चीनी, 1/4 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच नमक लेना होगा। अब एक पॉट में इन सब चीजों को डालें और इसे धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। जब उबलने लगे तब इसे चम्मच की मदद से मिक्स कर लें। इसे आपको तब तक पकाना है जब तक की इसका रंग शहद जैसा न हो जाए। अच्छे से पक जाए तब कंटेनर में ट्रांसफर कर दें और ठंडा होने दे।

जब ये ठंडा हो जाए तब इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको इस्तेमाल करने से पहले हाथ या पैर में पाउडर लगा लें। फिर वैक्स लगाएं और वैक्स स्ट्रीप्स लगा कर बालों की तरफ को खींच लें।

बता दे, ये घर पर बनी वैक्स स्किन सॉफ्ट करती है। साथ ही रैशेज और खुजली की समस्या को भी कम करती है।

ध्यान रहे वैक्सिंग के बाद स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें। साथ ही स्किन सेंसेटिव है तो अच्छे से केयर करे। इसके अलावा, बालों की ग्रोथ के हिसाब से वैक्स लगानी चाहिए।

(Image/Freepik)

Exit mobile version