Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes : गणपति बप्पा के लिए ऐसे बनाएं मूंगफली के मोदक,जानें पूरी रेसिपी

गणपति बप्पा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन सभी लोग विघ्नहर्ता विनायक को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद लेने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि गणपति चतुर्थी हर जगह बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। बप्पा के लिए लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। उनके पसंदीदा मोदक के साथ कई भोग भी चढ़ाए जाते हैं.

इसलिए हम भी आपके लिए मूंगफली मोदक बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं. दरअसल अलग-अलग तरह के आटे और भरावन की मदद से कई तरह के मोदक बनाए जा सकते हैं. लेकिन मूंगफली के आटे से बने मोदक सभी को बहुत पसंद आते हैं.

मूंगफली मोदक कैसे बनाये

मूंगफली मोदक सामग्री

मूंगफली का आटा – 1 कप
पानी – डेढ़ कप
घी – 2 बड़े चम्मच
कसा हुआ नारियल – 1 कप
गुड़ – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल – 1 चम्मच

Exit mobile version