रसोई Bytes : ऐसे बनाएं मूंगफली मसाला भिंडी, अनोखा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा

रसोई Bytesरसोई Bytes : ऐसे बनाएं मूंगफली मसाला भिंडी, अनोखा स्वाद हर किसी...

Date:

सूखी भिंडी की सब्जी या मसालेदार भिंडी लगभग सभी को पसंद होती है. लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली मसाला भिंडी खाई है? हाँ, मूंगफली मसाला भिन्डी! बिल्कुल सही सुना आपने. पहले आपने मूंगफली को स्नैक्स के तौर पर खाया होगा, लेकिन अब समय है कुछ नया बनाने का.

इसलिए आज हम आपके लिए ‘रेसिपी ऑफ द डे’ में स्पेशल मूंगफली मसाला भिंडी की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। आप तो जानते ही हैं कि इस मौसम में भिंडी बाजार में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है, लेकिन भिंडी की सब्जी तभी अच्छी लगती है, जब भिंडी ताजी हो. अगर भिंडी अंदर से गूदेदार हो तो खाने का स्वाद भी खराब हो जाता है. लेकिन इस रेसिपी में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, इसका टेस्ट बाकी सब्जियों से बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट है.

तरीका

  • सबसे पहले भिंडी को धोकर साफ कर लें और सूखने के लिए रख दें. आप भिन्डी को हवा में फैलाकर रख सकते हैं, इससे भिन्डी जल्दी सूख जायेगी.
  • अब ऊपर बताई गई सारी सामग्री तैयार रखें. मूंगफली को छीलकर मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लीजिए.

मूंगफली को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिला लीजिए.

  • फिर इसमें 2 चम्मच तेल डालकर मिक्स करें और 10 मिनट के लिए रख दें. – इसी बीच भिंडी में बीच से एक चीरा लगा दें, ताकि मूंगफली का मिश्रण भिंडी के अंदर आराम से भरा जा सके.
  • अब भिंडी में एक-एक करके मूंगफली का मिश्रण भरें. – जब सारी भिंडी भर जाए तो गैस पर एक पैन चढ़ाकर गर्म होने के लिए रख दें. यदि आपके पास ओवन है तो उसका भी उपयोग किया जा सकता है।
  • जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें 3 चम्मच तेल डालें और इसमें भिंडी डालकर भून लें. – ढककर 10 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें. – सारी भिन्डी को प्याले में निकाल लीजिए.
  • अब ऊपर से मक्खन और चाट मसाला डालें. गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें। मूंगफली मसाला भिंडी का स्वाद यकीनन सभी को पसंद आएगा.

सामग्री

भिंडी – 300 ग्राम
मूंगफली – 100 ग्राम
जीरा – आधा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
तेल – 1 कप
मक्खन – 2 बड़े चम्मच

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...