आजकल 18 साल से कम उम्र के बच्चो का पैन कार्ड (Pan card) बनवाना हो गया है आसान। आप बेहद ही आसान प्रक्रिया द्वारा अपने नाबालिक बच्चे का बनवा सकते है पैन कार्ड। आपको बता दे की कोई भी नाबालिक बच्चा सीधे तौर से पैन कार्ड के लिए एप्लीकेशन नहीं डाल सकता है लेकिन बच्चे के माता-पिता इसका आवेदन कर सकते है।
आपको बता दे कि नाबालिक बच्चो के लिए पैन कार्ड कि आवश्यकता विदेश जाने या स्कूल के जरूरी कामो में होती है। पैन कार्ड अप्लाई (Application for pan card) करते वक़्त आपको कई तरह के डाक्यूमेंट्स कि आवश्यकता पड़ती है जो यहां निम्नलिखित है।
Read also- झारखंड में देवघर एयरपोर्ट से इस माह के अंत तक शुरू हो सकती हैं उड़ानें
Important Documents- बच्चे का पैन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- बच्चे के माता-पिता का एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र
-
बच्चे का पता और आइडेंटिटी प्रूफ
-
नाबालिक बच्चे के पेरेंट्स का राशन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र आदि
-
एड्रेस प्रूफ के लिए आप प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र या पोस्ट ऑफिस की पासबुक आदि कि कॉपी लगा सकते है
कैसे बनवाये नाबालिग बच्चे का पैन कार्ड?
पैन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले NSDL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये और अपने बच्चे के उम्र की सही केटेगरी चुने। सही केटेगरी चुनने के लिए आपको बच्चे की पर्सनल डिटेल्स डालनी होगी। इसके साथ ही नाबालिक बच्चे का उम्र प्रमाण पत्र और पेरेंट्स के डाक्यूमेंट्स अपलोड करे और माता-पिता का डिजिटल साइन (Digital sign) भी फील करे।
Read also- Online Transaction: कैसे वापस लाये गलत अकाउंट में भेजे गए पैसे, जाने यहाँ
इसके अलावा पैन कार्ड बनवाने के लिए 107 रुपये की राशि भरनी होती है और राशि जमा करते ही फॉर्म को सबमिट कर दे। फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके ईमेल आईडी पर कंफर्मेशन मेल आएगा। इसके बाद आपको एक रिसीट नंबर प्राप्त होगा जिसके द्वारा आप एप्लीकेशन का स्टेटस जान सकते है। वैरिफिकेशन प्रोसेस के पूरा होते ही आपको 15 दिनों के अंदर पैन कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

